Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की याद में रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया पोस्ट, जानिए क्या लिखा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े आज दो साल पूरे हो गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। आज से ठीक दो साल पहले 14 जून, 2020 को उनकी डेड बॉडी उनके मुंबई स्थित उनके फ्लैट से मिली थी। 14 जून को अभिनेता की मौत के बाद अगले दिन यानी 15 जून को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया, लेकिन उस समय कई सवाल उठे, जिनका जवाब आज तक नहीं आया है। वहीं सुशांत के पिता केके सिंह ने जांच की मांग की।


सुशांत सिंह मौत मामले में एम्स के पैनल ने पुष्टि की थी कि उनकी मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस नतीजे पर पहुंची थी। हालांकि परिवार द्वारा हत्या की साजिश का आरोप लगाए जाने के बाद जो जांच शुरू हुई है, वह अभी तक जारी है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो साल पूरे होने पर फैंस उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच इसी बीच एक्ट्रेस और सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी इंस्टाग्राम के जरिए सुशांत को याद करते हुए कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ पुरानी यादें शेयर करते हुए लिखा कि हर दिन तुम्हें याद करती हूं। इसके साथ ही रिया ने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। रिया चक्रवर्ती का ये पोस्ट चंद मिनटों में वायरल हो गया है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में रिया और सुशांत पूरी तरह से एक दूसरे में खोए और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। पहली तस्वीर में रिया सुशांत के पीछे बैठी क्यूट पोज दे रही हैं तो वहीं सुशांत की चेहरे की मासूम सी मुस्कुराट से किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सुशांत अपने कान के पीछे प्यारा सा फूल लगाए किसी बच्चे की तरह पोज दे रहे है और उनके पास बैठी रिया उनकी इस हरकत को निहार रही हैं। दोनों खुले मैदान में इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं तीसरी तस्वीर में रिया सुशांत को किस करती नजर आ रही हैं और सुशांत मुस्कुराते हुए सेल्फी ले रहे हैं। दोनों की इस बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आखिरी फोटो में सुशांत रिया को बाहों में थामे हुए है और रिया इंद्रधनुष की और इशारा कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट सेक्शन में सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

