April 19, 2026

BREAKING ऑपरेशन राहुल सफल: 106 घंटे से 60 फीट नीचे बोरवेल में फंसे राहुल को सुरक्षित बाहर निकाला गया

IMG_20220615_001503

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा ब्लॉक का गांव पिहरिद में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे हुए राहुल को करीब पांच दिन मतलब पूरे 106 घंटे बाद बोरवेल के गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया। पांच दिन तक जिला प्रशासन, पुलिस से लेकर NDRF, सेना, SDRF सहित कई सुरक्षा संस्थानों के सैकड़ों लोग राहुल के रेस्क्यू के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे थे।


इन पांच दिनों में राहुल की सतत निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही थी। उसे भोजन-पानी दिया जा रहा था। उसका हौसला बनाए रखने के लिए लगातार उससे बात की जा रही थी। पांच दिन तक 60 फीट नीचे दबे रहने के कारण और गड्ढे में पानी भरे होने के कारण उसकी हालत गंभीर है। उसे बाहर लाते ही एंबुलेंस से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल भेजा गया।

चट्टानों का मुकाबला फौलादी इरादों से : भूपेश बघेल
सीएम बघेल इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि मामला संवेदनशील था, इसलिए रेस्क्यू टीम सावधानी से आगे बढ़ रही थी। चट्टानों का मुकाबला हमने अपने फौलादी इरादों से किया और राहुल साहू के सुरक्षित बहार निकलने के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई।

राज्यपाल अनुसुइया उइके ने दी बधाई
राहुल साहू के बोरवेल से बाहर निकालने के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई, देश में चलने वाला ये सबसे बड़ा आपरेशन है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चल रहा था जिसे पूरे 3 दिन बाद सफल किया गया है। मैं इस रेस्क्यू टीम और जिला कलेक्टर, एसपी और पूरी पुलिस बल को हार्दिक बधाई देती हूं।

बृजमोहन अग्रवाल ने दी रेस्क्यू टीम को बधाई
राहुल साहू के बोरवेल से बाहर निकालने के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई, देश में चलने वाला ये सबसे बड़ा आपरेशन है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस ऑपरेशन राहुल को सफल करने वाले एनडीआरएफ की टीम, एसडीआरएफ की टीम, जिला प्रशासन और कलेक्टर एसपी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राहुल साहू के बोरवेल से बाहर आने पर पूरी टीम को बधाई दी है।

 


You may have missed