June 6, 2026

नेशनल हेराल्ड केस: लगातार तीसरे दिन होगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सवालों से सामना, कल भी होगी पेशी

RAHULS

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी के दफ्तर में लगातार दूसरे दिन भी मैराथन पूछताछ जारी है। उनसे 17 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की जा चुकी है और समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी है।


बताया जा रहा है कि बुधवार को भी राहुल गांधी को ईडी दफ्तर बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को पूछताछ के दौरान राहुल गांधी ने ईडी के अधिकारियों से कहा कि उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए न बुलाया जाए। इससे पहले सोमवार को उनसे तकरीबन 9 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की गई थी। मंगलवार को भी दो राउंड पूछताछ में उन्हें सिर्फ एक घंटे के लिए दिन के भोजन के लिए ब्रेक दिया गया था।

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी की ओर से 10 साल पहले की गई शिकायत के मामले में गांधी फैमिली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए अभी उनसे पूछताछ नहीं की जा सकी है। जबकि राहुल गांधी से लगातार दूसरे दिन दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में मैराथन पूछताछ की गई।

क्या-क्या सवाल पूछे गए
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी से ईडी ने पूछा कि आखिर एजेएल को अदा की गई 50 लाख रुपये की रकम कहां से आई? एजेंसी ने यह भी पूछा कि क्या उन्हें इस रकम के एवज में उन्हें नेशनल हेराल्ड की संपत्ति मिल जाएगी? उनसे एजेंसी ने यह भी पूछा कि यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी किसलिए बनाई। हालांकि वह तमाम सवालों पर चुप्पी ही साधे रहे।

कांग्रेस ने विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील की
दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी से ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ की तो दूसरी ओर दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया और गुप्त स्थान पर ले गए। कांग्रेस नेताओं ने विपक्षी नेताओं से अपील की कि मोदी सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ समूचे विपक्ष को एकजुट होना चाहिए।

लंच ब्रेक में भाई से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी
मंगलवार को लंच ब्रेक के लिए ईडी के अधिकारियों ने राहुल गांधी को 3 बजकर 30 मिनट पर एक घंटे की मोहलत दी थी। इस दौरान प्रियंका गांधी अपने भाई से मिलने पहुंची। ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ पर प्रियंका गांधी बारीकी से नजर रख रही है।

एआईसीसी दफ्तर जाने पर भी रोक
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं को एआईसीसी दफ्तर तक जाने नहीं दिया गया। उधर, ईडी दफ्तर के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाई गई थी।

क्यों निशाने पर हैं राहुल-सोनिया गांधी
ईडी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं के मालिकाना हक वाली यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी के 76 फीसदी शेयर अकेले सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास हैं। इसीलिए उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। यंग इंडिया लिमिटेड का गठन नॉन प्रॉफिट कंपनी के तहत किया गया था लेकिन, कंपनी के नाम पर लोन लेने और धन शोषण का आरोप है। ईडी ने सोनिया गांधी को भी 23


You may have missed