April 29, 2026

4 साल की बच्ची ने 8 माह के भाई को पानी समझकर पिला दिया डीजल, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

beby b

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 साल की बच्ची ने 8 माह के भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया, इससे बच्चे की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बहन ने पानी समझकर भाई को पीला दिया डीजल, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत


पुलिस के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी निवासी लवकुश एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मूलरूप से हरदोई निवासी लवकुश ने किसी काम के लिए घर पर बोतल में डीजल रखा हुआ था। सोमवार रात घर में सभी लोग मौजूद थे। रात में आठ माह का बेटा कृष्णा रोने लगा तो चार साल की बहन ने पानी समझकर डीजल कृष्णा को पिला दिया। इससे बच्चा तेज आवाज में रोने लगा। परिजनों ने बच्चे को चाइल्ड पीजीआई में भर्ती करवाया जहां तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार रात को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


You may have missed