April 28, 2026

Shamshera Trailer: रणबीर कपूर और संजय दत्त की धमाकेदार फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज

IMG_20220624_173921

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 22 जून को इसका टीजर जारी किया गया था। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशक करण मल्होत्रा ने किया है।


लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में रणबीर कपूर और संजय दत्त का रोल काफी दमदार दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर योद्धा तो वहीं संजय दत्त अग्निपथ के कांचा जैसा किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी पिता की शान और राष्ट्र के मान पर आधारित है।

करण मल्होत्रा ने रणबीर कपूर और संजय दत्त के किरदार को बेहतर तरीके से इंट्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में संजय दत्त इंग्लिश और हिंदी बोलते हुए नजर आ रहे है। दरोगा शुद्ध सिंह के किरदार में वे जितने खौफनाक दिखे है उतने ही भयावह उनका संवाद है।

वहीं इस फिल्म की हिरोइन वाणी कपूर नाचने वाला किरदार निभा रही हैं। फिल्म में वो सोना के किदार में नजर आएंगी। शमशेरा और सोना की प्रेम कहानी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी जिसकी झलक ट्रेलर में दिख रही है।


You may have missed