June 8, 2026

CG NEWS: नशे में धूत प्रेमी ने घर घुसकर प्रेमिका को मारा चाकू, हुई मौत

chakuuu

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में चूर था और मामूली विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारे प्रेमी को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


मृतिका के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि आरोपी युवक नशे का आदी था, जिसको लेकर आरोपी युवक और मृतिका के बीच, कई बार विवाद भी होता था। बीती रात अरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा था किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हुआ, जिसके बाद आवेश में आकर आरोपी युवक ने चाकू से मृतिका के ऊपर कई बार हमला कर हत्या कर दीया। पारीजनों ने मृतिका को सराईपाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है


You may have missed