April 23, 2026

27 जून का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः आज घरेलू पूजा पाठ में समय बितायेंगे। घरेलू या मित्रों के साथ मार्केट जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी मूल्यवान वस्तु का क्रय करने के योग हैं। शुभ प्रभावों में वृद्धि के लिए ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें। इलायची खायें एवं खिलायें।


वृषभः आज उलझन के बावजूद काम हो जायेगा, धैर्य रखें। दोस्ती कम करें और एकाग्रता बढ़ायें। बड़ों की बात मानें। अनिष्ट को टालने के लिए गणपति स्त्रोत का पाठ करें। गणेश जी को दूबी चढ़ायें।

मिथुनः मिथुन राशि वालों को अनुशासनहीनता के कारण पारिवारिक तनाव हो सकता है। संतान को लेकर मानसिक कष्ट रहेगा। पितातुल्य व्यक्तियों से वैचारिक मतभेद तनाव दे सकता है। सूर्य की शांति के लिए सुबह स्नान के बाद जल में लाल फूल और शक्कर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

कर्कः आवास से संबंधित समस्या पर कार्य करेंगे। प्रयास से समाधान भी प्राप्त कर लेंगे। आज का दिन अपेक्षाकृत बेहतर होगा। निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

सिंहः सिंह राशि के जातक आज शुभ सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। कार्य व्यापार में बेहतर बने रहेंगे। अपनों के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। लाभ के लिए आज बच्चों को टॉफी खिलायें। मंगल के मंत्र का जाप करें।

कन्याः आज कुछ अलग करने की सोच रहेगी। सहजता, अनुकूलता और सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। दिन सामान्य से शुभ फलकारक रहेगा। शुभता के लिए गणपति के मंत्रों का जाप कर दिन की शुरूआत करें। फलों का दान करें।

तुलाः लाभ की बेहतर संभावनाएं बनी हुई हैं। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। साहस पराक्रम बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक है। आज सूर्य को जल चढ़ाकर दिन प्रारंभ करें। गेंहू भिंगाकर गाय को खिलायें।

वृश्चिकः इस राशि के लोग आज महत्वपूर्ण चर्चा में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सभी को साथ लेकर चलने में सफल होंगे। उपाय के लिए शंकरजी को दूध चढ़ायें। चीनी दान करें।

धनुः धनु राशि वाले जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। मनोबल बढ़ेगा और शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज बड़ों के आर्शीवाद के साथ दिन शुरू करें। लड्डू दान करें।

मकरः घर परिवार में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। साझेदारी बेहतर होगी। अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। उपाय के लिए शनि के मंत्र का जाप करें। बीमार जरूरतमंद को दवा दान करें।

कुंभः कार्य व्यापार में लाभ के अवसर बने रहेंगे। बाधाएं आएंगी किंतु उनका हल भी निकल जायेगा। परेशान ना हों, समय के प्रबंधन पर जोर दें। उपाय के लिए कन्याओं को खट्टी वस्तुए खिलायें। हरी वस्तुओं का दान करें।

मीनः वरिष्ठ से सहयोग प्राप्त करते रहेंगे। प्रबंधकीय कार्यों में अच्छा करेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगा। प्रियजन से भेंट होगी। संतान से शुभ समाचार संभव है। उपाय के लिए हरी मूंग का दान करें। आहार का संतुलन रखें।


You may have missed