June 3, 2026

कुत्ते से सास को कटवाना चाहता था युवक, पत्नी ने टोका तो कर दी चाकू मारकर हत्या

murder1_19491491

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी ही सास को कुत्ते से कटवाना चाहता था पर जब उसकी पत्नी ने मना किया तो उसे ही चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है।


छिबर्रा गांव निवासी नीतू भोई (19) दो दिन पहले अपने पति धनेश भट्‌ट (20) के साथ मायके आई थी। धनेश शराब पीने का आदी था। वह शुक्रवार देर रात भी शराब पीकर घर पहुंचा तो गेट पर कुत्ता बंधा हुआ था। धनेश उसे खोलने लगा और नीतू से बोला कि यह तुम्हारी मां को काटेगा। इस पर नीतू ने धनेश को कुत्ता खोलने से मना किया। इस पर धनेश भड़क गया।

परिजन बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी चाकू दिखाकर धमकाया
आरोप है कि उसने गुुस्से में नीतू की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद पास रखे चाकू को उसकी पीठ में घोंप दिया। शोर सुनकर नीतू की मां और भाई पहुंचे तो उन्हें भी चाकू दिखाकर धमकाया। किसी तरह परिजन नीतू को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी धनेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


You may have missed