राज्य सरकार का बड़ा तोहफा: पेट्रोल और डीजल हुआ इतने रुपये तक सस्ता
मुंबई: महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए एक राहत की खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल 5 रुपए और डीजल 3 रुपए सस्ता कर दिया है। राज्य सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाया है। अभी मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए और डीजल 97.28 रुपए लीटर बिक रहा है। इस कटौती के बाद पेट्रोल 106.35 रुपए और डीजल 94.28 रुपए लीटर मिलेगा।


इससे पहले मई में भी महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले वैट में 2.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाले शुल्क में 1.44 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
महाराष्ट्र सरकार वैट से कमाई के मामले में सबसे आगे
वैट से कमाई के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। 2021-22 में वैट के जरिए राज्य सरकार को 34,002 करोड़ रुपए कर कमाई हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है उसने 26,333 करोड़ रुपए की कमाई की।

