April 17, 2026

दिल थामकर देखें मौत का LIVE VIDEO: खिलाड़ी ने मारा ऐसा पंच, बॉक्सर ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

kick boxing competition

बेंगलुरु: किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान जब एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी को पंच मारा तो वह गिर गया और बेहोस हो गया। बताया जा रहा है कि बॉक्सर दो दिनों तक कोमा में रहा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है| 


बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह मामला रविवार 10 जुलाई का है, जब बेंगलुरु के जनभारती थाना क्षेत्र के अंतर्गत किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। एक मैच में जब नवीन और निखिल नाम के खिलाड़ी आपस में लड़ रहे थे तो निखिल नवीन के मुक्के से जमीन पर गिर पड़े। काफी कोशिशों के बाद भी जब निखिल नहीं उठा तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां दो दिन तक कोमा में रहने के बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले में अब बेंगलुरु पुलिस ने आयोजक और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी नवीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत लापरवाही का मामला दर्ज किया है। मैसूर के इस खिलाड़ी ने कम समय में किक बॉक्सिंग में अच्छा नाम कमाया था। निखिल के पिता भी कराटे खिलाड़ी हैं।

परिवार ने की जांच की मांग
निखिल के निधन के बाद उनके कोच विक्रम नागराज ने कहा कि वह बहुत दुखी हैं। निखिल ने आज कड़ी मशक्कत के बाद इलाज के दौरान शरीर छोड़ दिया। निखिल के परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। कोच ने बताया कि निखिल के परिवार ने मामले की जांच की मांग की है।


You may have missed