May 4, 2026

15 जुलाई का राशिफल: आज इन राशियों के जातकों को अचानक होगा धन लाभ

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेषः मेष राशि वाले जातकों का आज कोई प्रोजेक्ट पारिवारिक सहयोग के कारण प्रशंसा दिलाने के साथ पदोन्नति का कारक भी हो सकता है। पित्त दोष उत्पन्न हो सकता है। निवृत्ति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। शिव मंदिर के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।


वृषभः आज पारिवारिक सुख की प्राप्ति के अच्छे संकेत के साथ ही आज बिजनेस में अच्छी आय होने से मनोनुकूल इच्छा पूर्ति से पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी। वक्त के पाबंद और काम में दक्ष रहेंगे। कफ या सर्दी के कारण शारीरिक कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्यगत हानि से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।

मिथुनः आज आप अपने बिजनेस तथा कार्य की नई शैली तथा नई रणनीति के तहत कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के कारण अच्छी लाभ की स्थिति प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपके सभी सहयोगियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। भ्रम की स्थिति से दूर रहने के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला, नारियल का दान करें।

कर्कः आपके द्वारा संग्रहित किसी वस्तु विशेष से आज आपको यश तथा प्रशंसा की प्राप्ति होगी। आलस्य तथा काम में विलंब से भागीदारों से तालमेल की कमी से हानि या विवाद संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता लगातार परेशान कर सकती है। चंद्रमा से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।

सिंहः अपने काम को पूरा किए बिना नहीं छोड़ने से आपको यश तथा धन लाभ होगा। छोटी यात्रा से अच्छे लाभ के योग आज बन रहे हैं। मानसिक अशांति तथा अस्थिरता बनी रह सकती है। केतु के कारण मन की अस्थिरता को दूर करने के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। शहद का दान करें।

कन्याः आज आप किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से पहली ही मुलाकात में अपना प्रभाव जमाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपको इंटरव्यूय या किसी नये काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। मनचाही सफलता प्राप्ति होगी लेकिन स्कीन एलर्जी से आप त्रस्त हो सकते हैं। शनि दोष के कारण सर्दी या एलर्जी से बचाव के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। लोहे की वस्तु का दान करें।

तुलाः आज मधुर वाणी के कारण किसी सभा या संगोष्ठी में गायन से यश तथा प्रतिष्ठा एवं धनलाभ के योग हैं। इसी विद्या के लिए प्रवास का मार्ग भी प्रशस्त हो सकता है। मन प्रभुल्लित रहेगा। चोरी या आगजनी से हानि की संभावना है। मंगल के इस हानि से बचाव के लिए इलेक्ट्रानिक वस्तुओं का रख-रखाव सही रखें तथा अपने चीजों का संभाल स्वयं करें साथ ही मंगल कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें। अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें।

वृश्चिकः विदेश प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण कार्य के करने से लाभ तथा यश की प्राप्ति होगी। बिजनेस में अकस्मात धन प्राप्ति या हानि के योग बन सकते हैं। सिर में तकलीफ हो सकती है। राहु दोष की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।

धनुः किसी प्रतियोगिता परीक्षा या साक्षात्कार में सफलता से उत्साह तथा बड़ों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। यात्रा तथा यात्रा के दौरान विवाद या चोट की संभावना है। सूर्य के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। हठधर्मिता से बचें, रस्मों का उचित पालन करें। चावल और दूध का दान करें।

मकरः आपके काम के संकल्प के कारण आपको यश तथा सफलता की प्राप्ति होगी। ज्ञान संबंधित कार्य के लिए छोटे प्रवास से लाभ होगा। पारिवारिक सुख में एवं घरेलू सुविधा में वृद्धि संभव है। धैर्यहीन और अविश्वासी होने के कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवाद से बचने के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। कन्या को मीठा या केला खिलायें।

कुंभः कुंभ राशि वाले जातकों को ऋण, रोग में वृद्धि से मानसिक अशांति और शारीरिक कष्ट संभव है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान मौसम या जल से कष्ट की संभावना है। चंद्रमा जनित कष्ट से निवारण के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

मीनः साधु-संतों तथा गुरूजनों की सेवा से मानसिक प्रसन्नता तथा उदारचित्त महसूस करेंगे। यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्पष्टवादी होने के कारण नजदीकी रिश्तों में विवाद हो सकता है। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।


You may have missed