तारक मेहता की सोनू ने बदल लिया अपना पूरा लुक, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल
मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को कई साल पहले ही अलविदा कहने वालीं निधि भानुशाली काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस शो के बाद निधि किसी दूसरे शो का ना तो हिस्सा बनीं ना ही इसकी कोई खबर है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर निधि भानुशाली खूब छाई रहती हैं। खासतौर से अपने तस्वीरों और लेटेस्ट वीडियो को लेकर। इस बार निधि अपने मेकओवर को लेकर छा गई हैं। छोटे-छोटे बाल और नाक में बाली पहने निधि काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।


View this post on Instagram
निधि ने बदला अपना लुक
निधि भानुशाली काफी स्टाइलिश हैं और ग्लैमरस भी. वो अपने लुक के साथ अक्सर एक्सपेरीमेंट करती नजर आती हैं। अब एक बार अपनी तस्वीर शेयर कर निधि ने दिखा दिया है कि वो वाकई फैशन दीवा है। एक दिन पहले शेयर तस्वीरों में निधि अपने छोटे बालों के साथ नजर आ रही हैं। डेनिम शॉर्ट्स और टॉप में स्टाइल से पोज देती निधि का ये अंदाज कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आया है तो वहीं कुछ उन्हें इस अंदाज को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

