26 जुलाई का राशिफलः कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक समेत इन राशिवालों का दिन बीतेगा अच्छा
मेषः दोस्तों के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। बड़ों के साथ आदर के साथ पेश आएं। उदर विकार हो सकता है। शनि के कष्टों की शांति के लिए उड़द और सरसों के तेल का दान करें। तिल और गुड़ से बने लड्डू का भोग लगायें।


वृषभः आज दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के कारण परिवार से तनाव हो सकता है। व्यसन से कष्ट की संभावना है। बुध से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए हरी चूड़िया बहन या किसी लड़की को दें। गणेशजी को दूबी चढ़ायें।
मिथुनः पारिवारिक व्यवस्था में खर्च होने की उम्मीद है। आकस्मिक विवाद के साथ घरेलू कलह के योग बने हुए हैं। राहुकृत कष्टों की निवृति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।
कर्कः स्थान परिवर्तन सुखकारक साबित होगा। चतुस्पद जानवर या वाहन से सावधान रहें। केतु की शांति के लिए भगवान को नारियल और मिष्ठान चढ़ायें। गाय और कुत्ता को आहार खिलायें।
सिंहः आज काम का बोझ रहेगा। दिन व्यस्त गुजरेगा। पुराना रोग कष्टकारी हो सकता है। सूर्य के शुभ फलों के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सफेद फूल, मिठाई का भोग लगायें।
कन्याः भागीदारों से लाभ और व्यवसायिक ग्रोथ के योग हैं। जीवनसाथी को शिकायत हो सकती है। चंद्रमा से संबंधित उपाय के लिए दूध और नारियल शंकरजी को चढ़ायें। सफेद वस्त्र धारण करें।
तुलाः मातृपक्ष के सदस्यों से मुलाकात होगी। उत्साह भरा दिन गुजरेगा। उदर विकार की संभावना है। ईश्वर को लाल वस्तु चढ़ायें और लड्डू का प्रसाद बाटें। तुलसी का सेवन करें।
वृश्चिकः धार्मिक कृत्य करेंगे। लोकप्रियता मिलेगी। बृहस्पति के उपाय से लाभ होगा। देवी जी को पीला वस्त्र, पीले पुष्प और लड्डू अर्पित करें।
धनुः पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी होगी। कंधा या श्वसन संबंधी कष्ट संभव है। शुक्र के कष्टों की निवृत्ति के लिए माता को दूध-दही चढ़ायें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
मकरः वित्तीय बाधा का सामना करना पड़ सकता है। अकेलापन या बोरियत महसूस होगी। शनि के उपाय आजमायें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।
कुंभः आज किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आर्ट फिल्ड में सफलता के योग हैं। सर्दी से कष्ट संभव है। सफेद मिष्ठान का दान कुवारी कन्याओं को करें। सफेद वस्त्र धारण करें।
मीनः शारीरिक कष्ट से परेशान रहेंगे। काम या मुलाकात पेंडिंग रहेगा। सूर्य की शांति के लिए अर्घ्य के साथ लाल पुष्प चढ़ायें। गेहूं, गुड़ का दान करें।

