April 23, 2026

छत्तीसगढ़ में सीएम, मंत्री, संसदीय सचिव, विस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का वेतन बढ़ा: विधानसभा में विधेयक पारित

vidhan

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पक्ष और विपक्ष की सहमति आज विधानसभा स्पीकर, सीएम, मंत्री और विधायकों के वेतन, भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर संशोधन विधेयक पारित कर दिया।


विधानसभा में पक्ष-विपक्ष की सहमति से वेतन भत्ते से सम्बंधित चार संशोधन विधेयक पारित किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष (वेतन तथा भत्ता ) (संशोधन ) विधेयक 2022 सर्वसम्मति से पारित।

छत्तीसगढ़ विधान मंडल नेता प्रतिपक्ष (वेतन तथा भत्ता ) (संशोधन ) विधेयक 2022 सर्वसम्मति से पारित।

छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन ) विधेयक 2022 सर्वसम्मति से पारित।

छत्तीसगढ़ मंत्री (वेतन तथा भत्ता) (संशोधन) विधेयक 2022 सर्वसम्मति से पारित।

इसके मुताबिक सीएम का वेतन 135000 अभी है। उसे बढक़र 205000 किया गया है, मंत्रियों का 130000 से बढक़र 190000, संसदीय सचिवों को 121000 से बढक़र 175000 स्पीकर को 132000 से बढक़र 195000, उपाध्यक्ष 128000 से बढक़र 180000, नेता प्रतिपक्ष को 130000 से बढक़र 190000 और विधायकों को 95000 से बढक़र 160000 तक हो जाएगा।


You may have missed