September 29, 2026

घर बनाने का सपना होगा पूरा: एक बार फिर सरिया हुआ सस्ता

sariya1

रायपुर: सरिया के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दाम कम होने के बाद घर बनवाने की लागत में भी गिरावट आएगी। बता दें करीब डेढ़ महीने तक लगातार चढ़ने के बाद एक बार फिर से सरिया की कीमतों में गिरावट आई है।


देश के विभिन्न शहरों में बीते दो सप्ताह से सरिया के दाम में 4,500 रुपये प्रति टन तक की गिरावट आई है। भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें इस साल के मार्च-अप्रैल महीने के दौरान अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके बाद सरिया, सीमेंट जैसी सामग्रियों की कीमतों में तेजी से नरमी आई थी। खासकर सरिया के रेट जून महीने के पहले सप्ताह लगातार कम हुए थे। सरिया के मामले में तो भाव करीब-करीब आधे हो गए थे।

वहीं जून महीने में मानसून की दस्तक से फिर से इनके दाम तेजी से बढ़ने लग गए थे। पिछले डेढ़ महीने के दौरान तो लगभग हर सप्ताह सरिया का रेट करीब 1000 रुपये ऊपर चढ़ा था। अभी देश के लगभग हर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है, जिसके कारण निर्माण संबंधी गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं। इसका सीधा असर सरिया समेत अन्य सामग्रियों की डिमांड पर हुआ है। डिमांड में कमी आने की वजह से एक बार फिर सरिया के दाम गिरने लगे है।


You may have missed