सरकारी नौकरी 2022: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 455 पदों पर निकाली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, HAL ने आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके माध्यम से नासिक डिवीजन में खाली पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2022 तय की गई है।


योग्यता
संबंधित ट्रेड से आईटीआई डिग्री होल्डर्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
स्टाइपेंड
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को स्टाइपेंड मिलेगा, जो कि अप्रेंटिस एक्ट 1961 के आधार पर दिया जाएगा।
कुल पदों की संख्या: 455
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तारीख : 22 जुलाई 2022
आवेदन की आखिरी तारीख :10 अगस्त 2022
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन संभावित तारीख – 16 से 31 अगस्त 2022
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की घोषणा की संभावित तारीख – सितंबर का दूसरा सप्ताह
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
ऐसे युवा जो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखते है उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार HAL की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

