रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदी पर ब्लेड से हमला, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती
रायपुर: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद आर्म्स ऐक्ट के आरोपी पर बदमाशों ने ब्लेड से हमला कर दिया है। बताया जा रहा हैं कि आम्र्स एक्ट के आरोपी कृष्णा तिवारी को इस हमले में गंभीर चोट लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में लाया गया है।


जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में बंदी रामकृष्ण तिवारी पर दो कैदी राहुल आहूजा और चिन्न ने ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में रामकृष्ण तिवारी के चेहरे, आंख और शरीर में कई जगह पर चोटें आई हैं।
बता दें कि बंदी रामकृष्ण तिवारी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में सजा काट रहा है, जबकि सिविल लाइन पुलिस ने बीते दिनों हमलावर दोनों कैदियों को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जेल में सुरक्षा को लेकर यह भी सवाल उठने लगे हैं कि इस हाई सिक्युरिटी के बावजूद बंदियों को हथियार कैसे मिले। फिलहाल जेल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

