छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 आंकी गई तीव्रता
सरगुजा: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक बार फिर गुरुवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.6 थी। इस लिहाज से यह अब तक छत्तीसगढ़ के किसी हिस्से में सबसे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के झटके हैं। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर में जमीन से 16 किमी अंदर बताया जा रहा है। महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। इसके चलते चरचा अंडरग्राउंड माइंस में गोफ गिरने से 2 मजदूर घायल हो गए। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। 18 दिन में यहां दूसरी बार भूकंप के झटके लगे हैं।



