राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: सरकार ने किया महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। राज्य के करीब 45 हजार सरकारी कर्मचारियों को अब 3% ज्यादा DA मिलेगा। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, यह 34% होगा| बढ़ती महंगाई के बीच उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। उत्तराखंड सरकार ने आपको बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा से हजारों सरकारी कर्मचारियों की टेंशन दूर होगी। यह पांचवें, छठे और सातवें वेतनमान तीनों पर लागू होगा। इसके बाद अब 7th Pay Commission के तहत सैलरी पा रहे कर्मचारियों को अब 34 फीसदी डीए मिलेगा।
उत्तराखंड सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 01 जनवरी 2022 से लागू करने का फैसला किया है। यानी कर्मचारियों को मौजूदा सैलरी में तो 3 फीसदी ज्यादा डीए मिलेगा ही, इसके अलावा उन्हें जनवरी 2022 से अब तक का एरियर भी मिलेगा। हर महीने 3 फीसदी ज्यादा डीए के हिसाब से अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा।

