7 अगस्त का राशिफलः मेष, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों को मिलेगी आज कामयाबी
मेषः उच्च शिक्षा में विशेष सफलता के योग हैं। विशेष उपलब्धि की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बड़े-बुजूगों का आर्शीवाद मिलेगा। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।


वृषभः कार्य में आलस्य से आकस्मिक हानि हो सकती है। नौकरों के सहयोग से लाभ होगा। लेखन के क्षेत्र में यश मिलेगा। ईष्यालु प्रवृत्ति से हानि होगी। चंद्रमा के उपाय करें। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें औक धूप दीप जलायें। रूद्राभिषेक करें।
मिथुनः ऑफिस में अधिकारों में वृद्धि होगी। अवसरों तथा लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। अचानक चोट लग सकती है। मंगल के दोषों की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। गाय को रोटी गुड़ खिलाएं।
कर्कः बड़े अवसर, बड़े लाभ से परिवर्तन के योग हैं। आकस्मिक हानि भी हो सकती है। शारीरिक कष्ट की संभावना है। शनिजनित दोषों से निवारण के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। काले वस्त्र का दान करें। उड़द या सरसों का तेल दान करें।
सिंहः पारिवारिक अशांति से परेशान रहेंगे। आत्मबल में कमी संभव है। विपरीत परिस्थितियों से तनाव रहेगा। बृहस्पति जनित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
कन्याः एलर्जी से चिंता होगी। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे और रुका हुआ धन मिलेगा। आज समय अनुकूल है और स्वास्थ्य भी आज बेहतर रहेगा। शुक्र से उत्पन्न कष्टों की निवृत्ति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध और दही का दान करें। मां महामाया के दर्शन करें।
तुलाः नई व्यवसायिक योजना पर काम शुरू करने का प्रयास करेंगे। पार्टनरशिप करने से बचें। अपने विवेक से निर्णय लें। बुध के उपाय कर लें। ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप करें। भगवान गणेश की आराधना करें। इलायची खायें एवं खिलायें।
वृश्चिकः स्पोर्ट्स कैंप में आपके प्रयास सफल होंगे। उत्साह बढ़ने से एकाग्रता में वृद्धि होगी। उत्साह से लाभ के योग हैं। आज ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।
धनुः पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। समारोह में यश तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यवहारिक बनें। आज शारीरिक कष्ट संभव है। गुरु की शांति के लिए ऊँ गुं गुरूवे नमः का जाप करें। कुल पुरोहित को यथासंभव दान दें।
मकरः आज आपको प्रवास से लाभ मिलेगा। चाचा की संपत्ति का विरासत से लाभ होगा। चंद्रमा के कारण व्यसनी संगति में धनहानि संभव है। चंद्रमा की शांति के लिए ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। दूध, चावल, का दान करें।
कुंभः कुटुंब का पालन कर्ता। घर में हर मनचाही वस्तु का क्रय करेंगे। पारिवारिक कलह और इंफेक्शन की संभावना है। मंगल के उपाय से लाभ होगा। ऊँ अं अंगारकाय नमः का एक माला जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें और मसूर की दाल व गुड़ दान करें।
मीनः आपके विनम्र स्वभाव से लोगों के बीच यश की प्राप्ति होगी। खान-पान का ख्याल रखें नहीं तो फूड पाइजनिंग की संभावना है। शनि के उपाय के लिए ऊँ शं शनिश्चराय नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें और काले वस्त्र का दान करें।

