August 20, 2026

रक्षाबंधन स्पेशल राशिफलः आज इस मंत्र के साथ कलाई पर बांधें रक्षा की डोर

IMG_20220811_085225

मेषः बहनें भगवान गणेश जी को दूब तथा राखी अर्पित करें, उसके उपरांत भाई को हरे रंग की सूत से बनी राखी बंधे और मंत्र पढ़ें “ॐ अन्गिर्साय विधमहे दिव्यदेहाय धीमहि, जीव: प्रचोदयात”। इसके बाद भाई को कलाकंद खिलाएं।


वृषभः बहनें शिव जी को जल से अभिषेक करें और राखी अर्पित करें। अपने भाई से रिश्ते के मजबूती की प्रार्थना करें। राखी बांधते समय ॐ भग्भवाय विधमहे मृत्युरुपाय धीमहि, तन्नो सौरी: प्रचोदयात मंत्र पढ़े और काजू की मिठाई खिखिलाए

मिथुनः सूर्य देव को जल चढ़ाएं, देवी को सिन्दूर और राखी अर्पित करें ताकि भाई की दुर्घटना से रक्षा हो सके। उसके उपरांत ॐ भग्भवाय विधमहे मृत्युरुपाय धीमहि, तन्नो सौरी: प्रचोदयात मंत्र का जाप करते हुए रुद्राक्ष की राखी भाई को बंधकर चाकलेट के पेड़े खिलाएं।

कर्कः भगवान गणेश को बेल पत्र और राखी अर्पित करें। इससे आपके भाई के कैरियर की परेशानी दूर होगी और रिश्ते मधुर होंगे। ॐ अन्गिर्साय विधमहे दिव्यदेहाय धीमहि, जीव: प्रचोदयात जाप करें और रसगुल्ले खिलाएं और मोती की राखी बांधे।

सिंहः शिव जी को चन्दन अर्पित करें इसके बाद भाई को राखी बांधें। इससे आपके भाई का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ॐ अंगारकाय विधमहे शक्तिहस्ताय धीमहि, तन्नो भोम: प्रचोदयात मंत्र का जप करते हुए लाल रंग की राखी बांधें और मोतीचूर के लड्डू खिलाएं।

कन्याः हनुमान जी लाल फूल और रक्षासूत्र अर्पित करें। इससे आपके भाई को मनचाही सफलता मिलेगी। ॐ भृगुसुताय विधमहे दिव्यदेहाय, तन्नो शुक्र: प्रचोदयात मंत्र पढ़ते हुए रस वाली मिठाई खिलाएं और पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।

तुलाः भगवान कृष्ण को माखन मिसरी का भोग लगाएं, फिर रक्षाबंधन अर्पित करें, इससे आपके भाई का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखी होगा। ॐ सौम्यरुपाय विधमहे वानेशाय च धीमहि, तन्नो सौम्य प्रचोदयात मंत्र का जाप करते हुए घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधे।

वृश्चिकः पीपल के वृक्ष में जल डालें और वहीं दीपक जलाएं, डाल पर रक्षासूत्र बांधें। इससे आपके भाई की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या दूर होगी। ” ॐ अमृतंग अन्गाये विधमहे कलारुपाय धीमहि,तन्नो सोम प्रचोदयात ” मंत्र पढ़ें और रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधे।

धनुः शिव जी को इत्र और जल अर्पित करें, इसके बाद राखी अर्पित कर दें। इससे आपके भाई की दुर्घटनाओं से रक्षा होगी। ॐ आदित्याय च विधमहे प्रभाकराय धीमहि, तन्नो सूर्य: प्रचोदयात मंत्र का जाप करते हुए रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें।

मकरः भगवान कृष्ण को हल्दी का तिलक लगाकर राखी अर्पित करें, इससे आपके भाई को आर्थिक कष्ट कभी नहीं होंगे। ॐ सौम्यरुपाय विधमहे वानेशाय च धीमहि, तन्नो सौम्य प्रचोदयात मंत्र पढ़ते हुए राजभोग के साथ पीले-नीले जरी की राखी बांधें।

कुंभः हनुमान जी को लाल फूल और रक्षासूत्र अर्पित करें, इससे आपके भाई का स्वास्थ्य और रोजगार उत्तम होगा। इसके लिए ॐ भृगुसुताय विधमहे दिव्यदेहाय, तन्नो शुक्र: प्रचोदयात जाप करें और सोहन हलवा खिलाएं और सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।

मीनः शिव जी को दही और जल अर्पित करें, उनको राखी अर्पित करें। इससे आपके और आपके भाई के रिश्ते मजबूत होंगे। ॐ अंगारकाय विधमहे शक्तिहस्ताय धीमहि, तन्नो भोम: प्रचोदयात मंत्र का जाप करते हुए बालूशाही खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधें।


You may have missed