मातम में तब्दील हुई रक्षाबंधन की खुशीयां! यमुना नदी में पलटी 20 लोगों से भरी नाव, 3 की मौत
यूपी के बांदा जिले में यमुना नदी में आज बड़ा हादसा हो गया. नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूब गए. घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. उधर, घटना होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए. यह हादसा उस वक्त हुआ जब नाव फतेहपुर से मरका गांव जा रही थी.


बांदा पुलिस ने बयान जारी कर बताया था, ‘फतेहपुर से मरका गांव जा रही यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. अभी तक नाव पर मौजूद लोगों की संख्या की पहचान करने के लिए. खोज एवं बचाव अभियान जारी.’
सीएम योगी ने घटना पर जताया शोक
सीएम योगी नेजिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए. इसके साथ उन्हें कहा गया है कि राहत कार्य़ के दौरान नदी से निकाले जा रहे लोगों को उचित इलाज मुहैया कराई जाए. उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है.

