April 28, 2026

सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए की कई घोषणाएं किया

ghoshna

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झंडा फहराया। परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को संबोधित करते हुए घोषणाएं की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 हजार शिक्षकों की भर्ती चल रही है और दस हजार अतिरिक्त शिक्षकों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा आत्मानंद स्कूलों की सफलता को देखते हुए तय किया गया है कि इसमें अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल किया जाए।

इसके तहत 422 हाईस्कूलों और हायरसेंकेंड्री स्कूलों को आत्मानंद में तब्दील किया जाएगा। इनमें 252 स्कूल बस्तर और सरगुजा के होंगे। आगामी शिक्षण सत्र तक दंतेवाडा के सभी स्कूलों को आत्मानंद योजना में शमिल कर लिया जाएगा।


You may have missed