16 अगस्त का राशिफलः मंगलवार को दूर होगा अमंगल
मेषः वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए खर्चो की चिंता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव लगातार रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। खान-पान एवं निद्रा को नियमित रखना होगा। कल्याण के लिए दुर्गा कवच का पाठ करें और सुहाग सामग्री का दान करें।


मेषः आज सरप्राइज उपहार मिल सकता है। सामाजिक यश की प्राप्ति होगी। नित्य दिनचर्या में थोड़ा सावधान रहें। राहु की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। देवीजी तो नीले वस्त्र और नीले पुष्प अर्पित करें।
वृषभः वृषभ राशि वालों को आज पुरानी उधारी वापस मिल सकती है। वस्त्र या कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। शुक्र के उपाय से लाभ होगा। ऊँ शुक्र शुक्राय नमः का जाप करें। माता का दूध और दही से अभिषेक करें। लाल वस्त्र और पुष्प से श्रृगांर करें।
मिथुनः इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक संपत्ति में भागीदारी मिलेगी। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर या ससुराल से लाभ की संभावना है। आज सूर्य ऊँ घृणिः सूर्याय नमः का जाप करें। भगवती गायत्री की आराधना करें। पंजीरी का प्रसाद चढ़ाकर वितरित करें।
कर्कः आज कार्य अधिकता से पारिवारिक नाराजगी की संभावना है। पिता और बॉस से लाभ मिलने के योग हैं। आहार का सयंम रखें। मंगलजन्य दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। माता को लाल वस्त्र और लड्डू अर्पित करें।
सिंहः पदोन्नति या नौकरी में परिवर्तन के योग बने हुए हैं। भावनात्मक रिश्तों के साथ दिन बितायेंगे। वाणी को नियंत्रित रखें अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। राहु की शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली दान करें और सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
कन्याः कन्या राशि वालों को नये अवसर की प्राप्ति या उच्च शिक्षा हेतु चयन के योग हैं। आज आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा होगी। दांत दर्द के कारण कष्ट हो सकता है। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। गणपति को दूब चढ़ाकर मनन करें। हरी मूंग का दान करें।
तुलाः आज आपको सभी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के योग हैं। शुभ फलों में बढ़ोतरी के लिए आज ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।
वृश्चिकः आज आज गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। नए अनुबंध नहीं करें। गुरु की शांति के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। गाय को केला खिलाएं।
धनुः पारिवारिक स्थितियों और व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा। आज आप शक्तिशाली और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कल्याण के लिए चंद्रमा को अर्घ्य दें। सुहाग की सामग्री दान करें।
मकरः आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकती है। कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अनिष्ट टालने के लिए शिवजी की पूजा करें। ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। सफेद वस्तुओं का दान करें।
कुंभः इस राशि के लोग आज कार्य में निरंतरता बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग के जातक दोस्तों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रहें। लाभ के उपाय के लिए ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें। हल्दी और नारियल का दान करें।
मीनः मीन राशि के जातकों को संतान की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। शिक्षा और प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रम लाभकारी होगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की प्राप्ति होगी। ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। सफेद वस्त्र धारण करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।

