April 29, 2026

Watch Video: अंतरिक्ष में बजा भारत का डंका! 6 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

spece

नई दिल्ली: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस मौके पर देश के हर कोने में लोगों के अंदर उत्साह है। सबसे ज्यादा उत्साह तो भारत सरकार ने इस बार लोगों के अंदर भर दिया जब सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हुई। इसके तहत लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाया। यही नहीं, ऑफिस से लेकर अन्य इमारतों पर भी तिरंगा लहराता देखा जा सकता है। मगर तिरंगे की सबसे खूबसूरत तस्वीर धरती पर से नहीं, आकाश से देखने को मिली है। धरती से 30 किलोमीटर ऊपर तिरंगा फहराता देख भारतीयों का सीना गर्व से फूल जाएगा|


आज के दिन अंतरिक्ष में तिरंगा फहराने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बनाया है स्पेस किड्स इंडिया नाम की एक ऑर्गनाइजेशन ने जो बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देने का काम करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये अनोखा कारनामा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि झंडे को फहराने की ऊंचाई धरती से 30 किलोमीटर ऊपर है।

धरती से 30 कीलोमीटर ऊपर फहराता दिखा तिरंगा
अंदाजे के लिए बता दें कि कमर्शियल प्लेन 30 हजार से 42 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ते हैं जबकि फाइटर जेट्स 45 हजार से 51 हजार की ऊंचाई तक उड़ते हैं। वहीं इस तिरंगे को 1,06,000 फीट की ऊंचाई पर फहराया गया है, तो अब आप समझ सकते हैं कि ये कितना ऊंचा है। तिरंगे को एक हॉट एयर बलून की मदद से उतनी ऊपर भेजा गया था। स्पेस किड्स इंडिया ने वीडियो के साथ लिखा- “पृथ्वी के ऊपर झंडा फहराना सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और श्रद्धांजलि का प्रतीक है। ”


You may have missed