मंत्री कवासी लखमा का अनोखा बयान: बोले- एक ही दिन में बच्चा पैदा नहीं होता, तो बैंक कैसे खुलेगा
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा बस्तर जिले सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। वहां से पत्रकारों से उन्होंने बातचीत की| इस दौरान एक पत्रकार ने पूछा कि ‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग में 16 नए सहकारी मर्यादित बैंक की स्थापना का वादा किया था, लेकिन इन बैंकों की स्थापना का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।’


पत्रकार ने जानना चाहा कि इसमें और कितना समय लगेगा। इस सवाल के जवाब पर मंत्री लखमा ने उदाहरण देते हुए कहा, ”एक ही दिन में बच्चा भी पैदा नहीं होता है। शादी के बाद एक बार में बहू से बात करोगे क्या? तो बैंक कैसे खुलेगा।” आबकारी मंत्री के इस जवाब के बाद उनके साथ खड़े विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी हंसी निकल गई। मंत्री लखमा के इस बयान को हालांकि वहां मौजूद सभी लोगों ने हंसी में टाल दिया।

