UKPSC के सदस्य पर सनसनीखेज आरोप: नौकरी के बदले महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा साल 2018-19 में हुई अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग लेक्चरर परीक्षा मामले में एक महिला द्वारा आयोग के सदस्य पर सनसनीखेज आरोप लगाया गया है। जिसके बाद आयोग में हड़कंप मच गया।


दरअसल एक महिला ने आरोप लगाया है कि आयोग के एक सदस्य ने नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी और रुपए भी मांगे थे।
इस मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं देहरादून के डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक महिला ने शिकायत की कि उसे प्रवक्ता बनाने के लिए अलग तरह के अनुचित तरह की मांग की गई। इस संबंध में हमने एसएसपी देहरादून को इसकी जांच कराने के लिए निर्देशित कर दिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक महिला ने शिकायत की कि उसे प्रवक्ता बनाने हेतु अलग तरह के अनुचित तरह की मांग की गई। इस संबंध में हमने SSP देहरादून को इसकी जांच कराने हेतु निर्देशित कर दिया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी:अशोक कुमार, DGP, देहरादून, उत्तराखंड pic.twitter.com/7HiN4zx7WH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2022

