June 6, 2026

TikTok स्टार और BJP लीडर सोनाली फोगाट की मौत पर भाई का आरोप: कहा– PA सुधीर ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

IMG_20220824_210838

हरियाणा की BJP लीडर सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े मामले में अब उनका दुष्कर्म होने और ब्लैकमेल किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। हरियाणा में फतेहाबाद जिले के भूथनकलां गांव में रहने वाले सोनाली के छोटे भाई रिंकू ढाका ने अपनी बहन के PA सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर पर सोनाली के खाने में नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं।


साथ ही सोनाली की संपत्ति हड़पने व राजनीतिक षड्यंत्र रचते हुए हत्या करने की बात भी कही गई है। इस बारे में रिंकू ने एक लिखित शिकायत गोवा पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। भूथनकलां सोनाली का पैतृक गांव है। सोनाली के माता-पिता, दोनों भाई और भाभियां इसी गांव में रहती हैं।

इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा है कि सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े केस की गोवा पुलिस गहनता से जांच कर रही है। गोवा के DGP खुद इस केस की मॉनिटिरंग कर रहे हैं।

आपको बता दे कि सोनाली का निधन मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. सोनाली, हिसार जिले की आदमपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उनके निधन की पुष्टि उनके भाई वतन ढाका ने की. निधन की सूचना मिलते ही परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया.


You may have missed