25 अगस्त का राशिफल: आज इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम
मेषः आज आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए अपने दोस्तों या परिवार से दूर जा सकते हैं। आज किसी नये काम या नये परिचय से व्यय संभव है। अनिद्रा तथा थकान भी संभव है। सूर्य से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।


वृषभः आज आप पर आलस्य हावी होगा, जिसके कारण काम प्रभावित हो सकता है। किसी व्यक्ति या वस्तु के प्रति भावुक हो सकते हैं। सर्दी या कफ के कारण भी मन विचलित होने से काम से विचलन संभव है। चंद्रमा के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध और चावल का दान करें।
मिथुनः कोई नये काम की शुरूआत या काम पूरा हो सकता है। आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु कोई उपाय करेंगे। नये प्रकार के काम की शुरूआत में कोई विशिष्ठ जन या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। साफ सफाई का ध्यान रखें एवं लीवर का चेकअप करा लें। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें।
कर्कः आज आपको पुराने रिश्तों से मुलाकात हो सकती है। आज पुराने शिक्षक से मुलाकात बेहद प्रसन्नतादायी रहेगी। मन भावुक तथा साहित्य संबंधी कोई उपहार देने या लेने की संभावना है। गुरू से संबंधित उपाय आजमाएं। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।
सिंहः आज कोई वस्तु जीवनसाथी के लिए क्रय कर सकते हैं। दिन उत्तम रहेगा। हल्के शारीरिक कष्ट जैसे बदन दर्द या स्लीपडिस्क से कष्ट संभव है। आज कष्ट से बचने के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
कन्याः समाज के किसी काम में उपलब्धि होने से यश की प्राप्ति होगी। अध्ययन या प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिलने की सूचना मिल सकती है। प्रेम संबंधों में दूरी मानसिक कष्ट का कारण हो सकती है। लाभ तथा उत्साह को बनायें रखने के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें।
तुलाः किसी प्रतिद्वंदी को सहयोग देंगे। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में मनचाहा परिणाम से प्रसन्नता होगी। सूर्य के उपाय से लाभ होगा। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करते हुए सूर्य नमस्कार करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
वृश्चिकः संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। उत्सव में सम्मिलित होंगे। आलस्य के कारण कार्य में विलंब होगा। इमोशनल होंगे। चंद्रमा की प्रसन्नता के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।
धनुः सामाजिक स्थिति में यश बढ़ेगा। कई कामों में लाभ होते-होते हानि हो सकती है। पितातुल्य व्यक्तियों से वैचारिक मतभेद तनाव दे सकता है। सूर्य के उपाय के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें।
मकरः खेल में नाम और धन की प्राप्ति होगी। नये ब्रांच की स्थापना कर सकते हैं। भागीदारों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
कुंभः लाइफ स्टाइल में बदलाव संभव है। बुक या अध्ययन सामग्री में धन खर्च होगा। पड़ोसियों से संबंध में सुधार आएगा। गुरू के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
मीनः भाईयों एवं सहयोगियों से विवाद करेंगे, जिसमें उर्जा तथा धन हानि की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। नये वाहन की खरीदी कर सकते हैं। शुक्र की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

