26 अगस्त का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन
मेषः धार्मिक यात्रा का प्रयोजन बन सकता है। बड़ों से सहयोग और पिता का साथ मिलेगा। जीवनसाथी पर खर्च संभव है। नये व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। गुरू को अनुकूल करने के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।


वृषभः विरोधियों से लाभ की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने शत्रु से हानि संभव है। शुक्र की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
मिथुनः अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पदोन्नति या नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। घरेलू कलह से तनाव होगा। वाणी की कटुता कष्टदायक साबित होगी। शनि की शांति के उपाय कर लें। ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।
कर्कः आज व्यवसायिक लाभ के योग हैं। आय में वृद्धि तथा नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। पितृपक्ष से तनाव की संभावना है। व्यसन से हानि एवं अपयश होगा। बुध के उपाय से लाभ होगा। ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें।
सिंहः राजनीतिक सर्पोट या काम से अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। मनोरंजन या भावुक रिश्तों में दिन बितायेंगे। विवाद से बचें। राहु के उपाय के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।
कन्याः आज अपने काम से नई पहचान देंगे। व्यवसायिक कार्य हेतु लोन ले सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वातरोग से कष्ट हो सकता है। आज ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
तुलाः पारिवारिक अशांति से मानसिक कष्ट होगा। व्यसन या गलत संगति हानिकारक रहेगी। व्यवसायिक कार्य में विलंब हो सकता है। केतु के उपाय से कल्याण होगा। ऊँ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों की सेवा करें।
वृश्चिकः नये एक्टेंशन के प्रयास करेंगे। लगातार भागदौड़ करना पड़ सकता है। रिश्तों में तालमेल बढ़ेगा। चंद्रमा की प्रतिकूलता खत्म करने के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।
धनुः आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। पारिवारिक सुखों में वृद्धि संभव है। वाहन से कष्ट हो सकता है। सूर्य के उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।
मकरः लंबी यात्रा के योग हैं। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लोहे या भारी लकड़ी के सामान से चोट संभव है। कष्टों से बचाव के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
कुंभः नयी जिम्मदारी और कार्यबोझ बढ़ेगा। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। परिवार में शुभ समाचार प्राप्त होगा। बृहस्पति के उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।
मीनः आज आहार का अनियमित होना उदर कष्ट दे सकता है। असंयमित व्यवहार ना करें। अपरिचित लोगों पर भरोसे से बचें। शुक्र की शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

