July 29, 2026

UPSC प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले इन अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

stude1

बेमेतरा: आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विभाग की ओर से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए प्रोत्साहन योजना यथा संशोधित वर्ष 2010 के अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर 1 लाख रुपए का प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। जिले के पात्र अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों से 14 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित है।


आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त मेनका चंद्राकर ने बताया है कि ‘जिले के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप, शर्ते व पात्रता विभाग की वेबसाइट www dot tribal dot cg dot gov dot in से डाउनलोड कर सकते हैं। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. में अंतिम तिथि तक कार्यालयीन समय पर जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय-सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी भेजा जा सकता है।’


You may have missed