27 अगस्त का राशिफलः कर्क, कन्या, धनु को सफलता और इन राशियों के जातकों को अचानक हानि के योग
मेषः बहुत प्रयास के बाद भी कार्य में सफलता ना मिलने से निराशा होगी। मार्केटिंग से संबंधित कार्य थका देने वाला होगा। लगातार धूप और डस्ट से एलर्जी से कष्ट हो सकता है। शनि कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। उड़द या तिल दान करें।


वृषभः आलस्य के कारण विलंब होगा। कार्य को योजनाबद्ध तरीके से नहीं करने से कष्ट हो सकता है। करीबी रिश्तों में मनमुटाव संभव है। सूर्य के उपाय से लाभ होगा। ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें।
मिथुनः आज आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है। असावधानी से दुर्घटना संभव है। चिड़चिड़ेपन से रिश्तों में प्रभाव आएगा। आज चंद्रमा का उपाय कर लें। ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।
कर्कः सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। अपनों के सहयोग से सफलता मिलेगी। वर्तमान परिस्थिति में बदलाव के योग हैं। दिन बहुत अच्छा जायेगा। मंगल की शांति के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।
सिंहः कोई अपमानजनक बात से मन अशांत हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से तालमेल में कमी आएगी। काम अचानक रुक सकता है। बृहस्पति के उपाय से कल्याण होगा। ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। पीली वस्तुओं का दान करें।
कन्याः स्थान बदलाव की आज शुरूआत होने के योग हैं। लगातार प्रयास से सफलता प्राप्त होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र के अनुकूल प्रभाव में वृद्धि के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
तुलाः यश, प्रतिष्ठा और धनलाभ होगा। प्रवास का मार्ग प्रशस्त होगा। मन प्रभुल्लित रहेगा। चोरी या आगजनी से हानि की संभावना है। मंगल के कष्टों से बचाव के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लड्डू का भोग लगायें।
वृश्चिकः प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण कार्य की संभावना है। लाभ तथा यश की प्राप्ति होगी। बिजनेस में अकस्मात धन हानि के योग हैं। सिर में तकलीफ रह सकती है। राहु के उपाय करें। ऊँ रां राहवे नमः का जाप करें। काली चीजों का दान करें।
धनुः प्रतियोगिता परीक्षा या साक्षात्कार में सफलता के योग हैं। यात्रा के दौरान विवाद या चोट की संभावना है। सूर्य के उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करते हुए अर्घ्य दें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।
मकरः सफलता की प्राप्ति और ज्ञान संबंधित छोटे प्रवास से लाभ होगा। पारिवारिक सुख और घरेलू सुविधा में वृद्धि होगी। धैर्यहीन तथा अविश्वासी न बनें। विवाद की स्थिति से बचने के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। कन्या को मीठा या केला खिलायें।
कुंभः ऋण, रोग में वृद्धि के योग हैं। मानसिक अशांति एवं शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा के दौरान मौसम या जल से कष्ट की संभावना है। चंद्रमा की शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।
मीनः मानसिक रूप से प्रसन्न तथा उदारचित्त रहेंगे। यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। स्पष्टवादी होने से नजदीकी रिश्तों में विवाद हो सकता है। मंगल के उपाय करें। ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

