IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच आज, यहां जानिए कैसे और कहां देखें; NIT प्रबंधन ने छात्रों को दिया न देखने के निर्देश
नई दिल्ली: IND vs PAK LIVE Match 27 अगस्त से एशिया कप 2022 की शुरुआत हो गई है। आज रविवार 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है। यह इस कप का दूसरा मैच है, जिसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार हो रहा था। भारत बनाम पाकिस्तान के इस एशिया कप 2022 मैच को आप घर बैठे देख सकते हैं। मैच शाम को शुरू होगा। चाहे कोई भी कप हो, IND vs PAK मैच का इंतजार दोनों देशों में बेसब्री से होता है, क्योंकि अकसर दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच हाईवोल्टेज ड्रामा से भरे होते हैं। IND vs PAK मैच भारतीयसमयानुसार, रात 7:30 बजे शुरू होगा।


India vs Pakistan Asia Cup 2022: where to watch live match?
यूं तो इस मैच को टेलीविजन पर Star Sports नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा, लेकिन आप इसे और भी कई माध्यम से लाइव देख सकते हैं। Ind vs Pak मैच भारतीयसमयानुसार, रात 7:30 बजे शुरू होगा। यदि आप इस मैच को अपने मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव देखना चाहते हैं, तो आपको Disney+ Hotstar ऐप और सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। जिन लोगों के पास हॉटस्टार ऐप या स्टार स्पोर्ट्स का सब्सक्रिप्शन नहीं, वो मैच को डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2022 मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम भारत को पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप ए (Group A) में रखा गया है। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान को एशिया कप से पहले ही एक बड़ा झटका लगा था, क्योंकि उनके तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में, पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण उनके तीन तेज गेंदबाजों- मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ और नसीम शाह पर निर्भर होगा।
NIT प्रबंधन ने छात्रों को दिया समूह में न देखने के निर्देश
श्रीनगर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने अपने छात्रों से रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच समूहों में न देखने या सोशल मीडिया मंचों पर मैच से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं डालने के लिये कहा है।
डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ की ओर से जारी नोटिस में संस्थान प्रशासन ने मैच के दौरान छात्रों से उनको आवंटित किए गए कमरों में रहने के लिये कहा है।
नोटिस में कहा गया है, ‘‘छात्रों को यह बात पता है कि दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विभिन्न देशों की क्रिकेट सीरीज चल रही है। अत: छात्रों को खेलों को एक खेल की तरह लेने तथा संस्थान/हॉस्टल में कोई भी अनुशासनहीनता न दिखाने को निर्देश दिया है।’’

