एक बटन से 12 सेकेंड में जमींदोज हुआ भ्रष्टाचार का 30 और 32 मंजिला ट्विन टावर, देखें Video
नोएडा: ट्विन टावर को आज दोपहर 2:30 बजे जमींदोज कर दिया गया। 3700 किलोग्राम बारूद ने इन दोनों इमारतों को ध्वस्त कर दिया, इसके लिए इमारतों में 9,640 छेद कर ये बारूद भरा गया था। देखते ही देखते मात्र 12 सेकेंड में कुतुबमिनार से सात-आठ मीटर ऊंची इमारत को मलबे के ढेर में बदल दिया गया|


#WATCH | Once taller than Qutub Minar, Noida Supertech twin towers, reduced to rubble pic.twitter.com/vlTgt4D4a3
— ANI (@ANI) August 28, 2022
इसी के साथ भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए सुपरटेक नोएडा ट्विन टावर को इतिहास में दर्ज कर दिया. सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
#WATCH | 3,700kgs of explosives bring down Noida Supertech twin towers after years long legal battle over violation of construction laws pic.twitter.com/pPNKB7WVD4
— ANI (@ANI) August 28, 2022

