April 29, 2026

Facebook पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पति ने अपलोड कर दी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर

patni aslil photo

आज के युवाओं में सोशल मीडिया का जबरदस्त क्रेज है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और लाइक पाने के लिए कई बार लोग हैरान करने वाला कारनामा कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक पर अपलोड कर दी।


फिरोजाबाद जिले के जसराना में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली के उत्तम नगर में रहता है और सर्कस में काम करता है। पत्नी के अनुसार उसका पति सोशल मीडिया का दीवाना है। वह अक्सर वीडियो कॉल के जरिए बात करता है। ऐसे ही एक बार उसने नहाते समय बात करने के दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद पति ने उसकी निजी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया।

महिला को इसकी जानकारी लगी तो उसने अपने पति से तस्वीरें हटाने के लिए कहा। इस पर उसके पति ने कहा कि उसने अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसा किया है। उसने तस्वीरें हटाने से भी मना कर दिया।

इसके बाद पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद फेसबुक अकाउंट डिलीट करवा दिया गया। एसपी (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने कहा कि पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दंपति को जल्द ही बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया जाएगा। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed