सीरियल किलर गिरफ्तार: KGF का रॉकी बनने के लिए 6 दिन में किया 4 गार्ड्स की हत्या
भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल और सागर जिले में 4 गार्ड्स की हत्या करने वाले सीरियल किलर शिव गोंड को पुलिस ने गिरफ्चार कर लिया है। शिव गोंड ने बताया कि वह फिल्म केजीएफ के रॉकी भाई की तरह बनना चाहता था। शोहरत पाने के लिए उसने 6 दिन के अंदर सोते हुए 4 गार्ड्स को मौत के घाट उतार दिया।


शिव गोंड ने सबसे पहले सागर में तीन गार्ड्स की हत्या की। इसके बाद वह भोपाल आ गया। यहां भी उसने एक गार्ड की हत्या कर दी। एक के बाद एक सिक्योरिटी गार्ड्स की हत्या से दहशत फैलनी शुरू हुई तो पुलिस ने सीरियल किलर को पकड़ने के लिए 10 टीमें बनाई गई थी। करीब ढाई सौ पुलिसकर्मी दो दिन से आरोपी की तलाश में थी।
आधी रात में सोते गार्ड्स की हत्या
आरोपी ने अब तक सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड्स की हत्या की है। शिव गोंड आधी रात को घर से निकलता था और रास्ते में जो भी गार्ड उसे सोता मिलता, वह उसे डंडा या हथौड़े से मार देता था। हत्या के बाद वह गार्ड के मोबाइल को अपने साथ ले जाता था। हालांकि वह सिक्योरिटी गार्ड्स को ही शिकार क्यों बना रहा था, इसका खुलासा नहीं हुआ है

