April 20, 2026

CG NEWS: थाली और कटोरी चोरी करने के शक में एक यूवक की पीट-पीटकर हत्या

marpit

जशपुर: महज थाली और कटोरी चोरी करने के शक में एक यूवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला जशपुर जिले के कांसाबेल थाना अन्तर्गत बटईकेला गांव है।


मृतक युवक रोहित पर उसके पड़ोस में रहने वाले संभू ने दो थाली और दो कटोरी की चोरी करने की शंका की थी। इसी बात को लेकर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रोहित की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी थी। चोरी का आरोप से इनकार करने पर चार युवकों ने लाठी डंडे से मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की सूचना जब कांसाबेल थाना पुलिस को दी गई तो सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। कांसाबेल थाना प्रभारी एस.आर. भगत ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर बटईकेला गांव के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कांसाबेल पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


You may have missed