Video: चोरी के इरादे से शराब दुकान में घुसे दो चोर: जमकर पी शराब और फिर निकलते वक्त दिवार की छेद में ही फंसे दोनों
चेन्नई: दो चोरों को नशे की हालत में चोरी की घटना को अंजाम देना महंगा पड़ गया। जब चोरी कर भागने की सोचे तो दिवार में खुद के द्वारा किए गए छेद में ही फंस गए और फिर क्या था दोनों की शामत आ गई।


दरअसल, सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते है, लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते है जो आते और छा जाते है। ऐसा ही एक चोर का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के समय में चोर बड़े शातिर हो गए। उन्हें तो बस मौका मिलने की देर है और बस फिर वो अपने हाथों की सफाई देकर वहां से निकल जाते हैं, लेकिन कई दफा जल्दी के चक्कर में गलती हो जाती है और चोर पकड़े जाते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों भी सामने आया है।
Two men drilled a hole in the wall of a liquor shop & were boozing inside when caught redhanded by a patrol police in Thiruvallur district. The men had planned to steal the liquor bottles but decided to booze before taking off when they were caught @xpresstn @NewIndianXpress pic.twitter.com/zF9MoRjlUX
— Novinston Lobo (@NovinstonLobo) September 4, 2022
चोरी की ये घटना चेन्नई के तिरुवल्लूर स्थित कवरैप्पेटूटै की है। जहां दो चोरों ने मिलकर शराब की दुकान में चोरी इरादे से दीवार को तोड़कर उसमें बड़ा सा छेद कर दिया और फिर दुकान में चोरी के इरादे से घुस गए और दुकान में बैठकर जी भर के शराब और फिर चोरी करके वहां से निकलना चाहते थे लेकिन नशे के धुत चोर उस सुरंग को पार नहीं कर पाते और तभी वहां पुलिस की गश्त करती गाड़ी चोरों का शोर सुन गाड़ी रुक जाती है और पुलिसवालों ने देखा कि एक व्यक्ति दीवार में फंसा हुआ है और उसमें से निकलने की कोशिश कर रहा है।

