April 19, 2026

बड़ी खबर: Neet एग्जाम में फेल होने पर लड़की ने फ्लैट के 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

NEET EXAM RESULT

ग्रेटर नोएडा: नीट यूजी एग्जाम का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया। वहीं एक 17 साल की छात्रा ने आज गुरुवार को Neet एग्जाम में फेल होने पर बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के नोलेजपार्क थाना क्षेत्र के जेपी अमन सोसायटी का है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाली लड़की की उम्र सिर्फ 17 साल थी। वह नीट के एग्जाम में फेल हो गई थी।


सोसायटी के लोगों ने बताया कि लड़की इसी सोसायटी में रहती थी, लेकिन अपने फ्लैट के टावर को छोड़कर दूसरे टावर में गई और 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़की का नाम संपदा था। इस घटना के बाद नालेज पार्क थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।


You may have missed