June 6, 2026

PAK vs AFG मैच के बाद मारपीट: जीत के बाद पाकिस्तानी फैन्स का हंगामा, भड़के अफगानियों ने कुर्सियों से पीटा

pak vs afg fight

अफगानिस्तान और पाकिस्तान टीम के बीच बुधवार 7 सितंबर को मैच खेला गया, यह काफी रोमांचक रहा। आखिरी ओवर में भी किसी को पता नहीं चल पा रहा था कि मैच किस तरफ जाएगा। मगर आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के मारते हुए पाकिस्तान टीम ने यह मैच जीत लिया।


रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले मैच जीतने के साथ ही स्‍टेडियम के बाहर पाकिस्‍तानी फैन्‍स ने हंगामा किया। उन्होंने अफगानिस्तानी फैन्‍स पर हमला किया था, इसके बाद गुस्साए अफगानी फैन्‍स ने जमकर उत्पात मचाया और पाकिस्‍तानी क्रिकेट फैन्‍स को कुर्सियों से जमकर पीटा।

शाहजाह के स्टेडियम में ही अफगानिस्तानी फैन्स ने कुर्सियां तोड़ना और उखाड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने कुर्सियां उखाड़कर खुश हो रहे पाकिस्तानी फैन्स पर फेंकी। यह सारा माजरा कैमरे में कैद हो गया, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी फैन्स को कुर्सियों से पीटा

वीडियो में देख सकते हैं कि उपद्रव करने वाले फैन्स के हाथों में अफगानिस्तानी झंडा है। उन्होंने कपड़ों और शरीर पर भी देश का झंडा बना रखा है. वह जिस और कुर्सियां फेंक रहे हैं, वहां भीड़ में भी लोगों के पास पाकिस्तानी झंडा दिखाई दे रहा है। यानी साफ है कि हार के बाद अफगानिस्तानी फैन्स ने निशाना बनाते हुए कुर्सियां फेंकी। वीडियो में अफगानिस्तानी फैन्स कुर्सियों से पाकिस्तानियों को मारते भी दिखाई दे रहे हैं।

आसिफ और फरीद के बीच भी तीखी नोंकझोंक

मैच के दौरान पाकिस्तानी बैटर आसिफ और अफगानी बॉलर फरीद के बीच भी तीखी नोंकझोंक हुई थी। 19वां ओवर फेंकने आए फरीद की चौथी गेंद पर आसिफ ने सिक्स जड़ दिया। अगली ही गेंद पर फरीद ने आसिफ को कैच आउट कराया। नॉन स्ट्राइकर एंड पर जा रहे आसिफ और फॉलो थ्रू में जा रहे फरीद टकरा गए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को कुछ कहा और आसिफ ने फरीद को मारने के लिए बल्ला उठा लिया। दोनों टीमों के प्लेयर्स को बीचबचाव करने आना पड़ा।


You may have missed