April 29, 2026

भारी बारिश का अलर्ट: प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

barish up

रायपुर: मौसम विभाग ने बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के लिए बस्तर संभाग के 6 जिले में येलो अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ अगले 48 घंटों के लिए पूरे बस्तर संभाग के सातों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक ऊपरी हवा के क्षत्रिय चक्रवर्ती घेरे के भी अगले 36 घंटे में प्रबल होने के आसार है।

बता दें कि बस्तर में शुक्रवार से ही आसमान पर घने बादल छाए रहे और झमाझम बारिश भी हुई थी। वहीं शनिवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


You may have missed