June 2, 2026

12 सितंबर का राशिफलः आज इन राशि वालों को बड़ों के सहयोग से मिलेगी सफलता

aaj ka rashifal

मेषः परीक्षा हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नेत्रों में कष्ट की संभावना है। सूर्य के उपाय करें। प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प और शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़, गेहूं का दान करें।


वृषभः व्यवसाय में लाभ के अवसर बनेंगे। वित्तीय व्यवस्था से मानसिक राहत मिलेगी। व्यवसायिक स्थाईत्व की प्राप्ति की ओर बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। मंगल के दोषों को दूर करने के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल, गुड़ दान करें।

मिथुनः पिता से व्यवसायिक रणनीति में सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक उन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुक्र के उपाय करें। ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

कर्कः बुद्धिकौशल से सफलता मिलेगी। वाद-विवाद या परिचर्चा में सफलता के योग हैं। रक्तविकार या शूलरोग हो सकता है। बुध कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें।

सिंहः विवाद सुलझाने में सफलता मिलेगी। भाईयों तथा सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। ऊर्जा, बुद्धिकौशल तथा नई सोच से सफल होंगे। सूर्य के उपाय के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं दान करें।

कन्याः कार्य में आलस्य से आकस्मिक हानि होगी। नौकरों के सहयोग से लाभ हो सकता है। लेखन के क्षेत्र में यश बढ़ेगा। ईष्यालु प्रवृत्ति से हानि होगी। चंद्रमा के उपाय के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्रीसूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

तुलाः पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। खर्च की अधिकता रहेगी। शुक्र जनित तनाव से निवारण के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें।

वृश्चिकः कार्य व्यवसाय में सफलता के योग हैं। तत्काल लाभ के योग नहीं बन रहे हैं। धैर्य से कार्य करें। शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक से कल्याण होगा।

धनुः संतान के करियर को लेकर टेंशन हो सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। छोटी यात्राएं फलदायी होंगी। शुक्र कृत दोषों की निवृत्ति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

मकरः सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जिम्मेदारी में वृद्धि के योग हैं। लीवर से संबंधित कष्ट हो सकता है। उपाय करने चाहिए। ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। मंदिर में लडडू का भोग लगायें।

कुंभः आपसी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आलस्य से कार्य में बाधा आएगी। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। चंद्रमा से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए ऊँ नमः शिवाय का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

मीनः बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। रूके हुए काम पूरे होंगे। सूर्यजन्य दोषों को दूर करने के लिए प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर ऊँ घृणि सूर्याय नमः का पाठ करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें। गुड़ और गेहूं का दान करें।


You may have missed