16 सितंबर का राशिफलः इन राशियों के लिए आज आर्थिक संकट की संभावना, इन्हे करना होगा मुश्किलों का सामना
मेषः मेष राशि वालों को पार्टनर ही नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए भरोसे पर कार्य ना करें। अपने आहार और योग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। स्टूडेंट्स को उनके परिश्रम के अनुसार उनको फल प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें। मानसिक शांति हेतु मंत्र जाप करें। हनुमान मंदिर में चमेली का तेल चढ़ायें। मसूर का दान करें।


वृषभः आज कुछ निर्णय सोच-समझ कर लेने की आवश्यकता होगी। आपको कुछ निराशा महसूस हो सकता है। अहंकार तथा आत्म-सम्मान को अपने रिश्तों के मध्य नहीं आने दें। मानसिक शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का एक माला जाप करें। चीनी या चावल का दान करें। सपेद वस्त्र धारण करें।
मिथुनः आज नये कार्य के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। आज आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जीवन साथी से मतभेद संभव है। कष्टों से बचाव के लिए महामाया के दर्शन करें। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढायें। गाय को रोटी खिलायें।
कर्कः आपका समय अत्यंत व्यस्तता से भरा रहेगा। शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज दिन थकान भरा होगा। दोषों को दूर करने के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
सिंहः आज मेडिटेशन या ध्यान करेंगे। कार्य अधिकता रहेगी। पुराना रोग कष्टकारी हो सकता है। राहत के लिए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। सफेद फूल, मिठाई का भोग लगायें।
कन्याः साधु-संतो तथा गुरूजनों का साथ मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता तथा उदारचित्त रहेंगे। यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। उपाय के लिए माँ महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।
तुलाः नये प्रोजेक्ट का एक्टेंशन करने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लोहे या भारी लकड़ी के सामान से चोट संभव है। कष्टों से बचाव के लिए पीली वस्तुओं का दान करें। गुरूजनों का आर्शीवाद लें।
वृश्चिकः कार्य में तेजी दिखाई देगी। सत्तापक्ष से लाभ जिसमें विशेषकर वाहन एवं मकान संबंधी कार्यो में लाभ की संभावना है। आज ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें।
धनुः पिता के सहयोग से सफलता के योग हैं। यात्रा के योग तथा वर्तमान स्थिति में उन्नति होगी। दिन बहुत अच्छा जायेगा। आज मंगल के उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें।
मकरः संतानपक्ष से संबंधित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी के प्रयास में सफलता मिलेगी। किसी से मधुर संबंध पारिवारिक विवाद का कारण होगा। निवारण के लिए रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।
कुंभः ज्ञान संबंधित छोटे प्रवास से लाभ हो सकता है। पारिवारिक सुख में एवं घरेलू सुविधा में वृद्धि होगी। धैर्यहीन तथा अविश्वासी परिस्थिति बन सकती है। उपाय के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। कन्या को मीठा या केला खिलायें।
मीनः बिजनेस में अकस्मात धन हानि के योग हैं। यात्रा के दौरान विवाद या चोट की संभावना है। दोस्तों से विवाद हो सकता है। उपाय के लिए दूध, चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें।

