April 23, 2026

मौसम अपडेट: प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट

barish alert

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। वहीं राज्य में एक दो स्थानों पर वज्रपात के आसार है।


मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। वहीं 18 सितंबर से वर्षा का क्षेत्र और वर्षा की मात्रा में वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, हिसार, मेरठ, लखनऊ, गया, पुरुलिया, दीघा, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर से 5.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।


You may have missed