मौसम अलर्टः रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार
रायपुर: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताई है। आज द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बारिश होगी।


दरअसल, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज प्रदेश के अनेक स्थानों हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं 1- 2 स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की स्थिति भी बन रही है। वहीं बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां शाम को बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं।

