April 23, 2026

19 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन: नर्स, रिसेप्शनिस्ट और केयर टेकर के पदों पर होगी भर्ती; मिलेगी बंपर सैलरी

latest job update

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार 19 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी आकर इंटरव्यू दे सकते हैं।


प्लेसमेंट कैंप के जरिए बेरोजगार युवा इन कंपनियों या संस्थानों में नौकरी पा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद के लिए आवश्यक हो) की मूलप्रति (ओरिजनल) और फोटो कॉपी के साथ आना होगा।

प्रगति होम केयर प्राइवेट लिमिटेड, देवपुरी, रायपुर

नर्स के 20 पद
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता- जीएनएम, एनएनएम
वेतन- 12,000-15,000 रुपए
आयु सीमा- 18-40 वर्ष
कार्यक्षेत्र- रायपुर
महिला रिसेप्शनिस्ट

पद-2
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता- बीएससी नर्सिंग, स्नातक के साथ ही काम का अनुभव
वेतन- 8 हजार से 12 हजार प्रतिमाह
आयु सीमा- 18 से 25 साल
कार्यक्षेत्र- रायपुर
केयर टेकर

पद- 30
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता- 8वीं पास
वेतन- 10 हजार रुपए से 12 हजार रुपए
आयु सीमा- 18 से 40 वर्ष
कार्यक्षेत्र- रायपुर

नर्स और केयर टेकर पद के लिए भोजन और आवास की सुविधा निःशुल्क होगी। प्लेसमेंट कैंप के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों और वहां मौजूद नियोजकों को कोविड-19 के सुरक्षा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक निजी संस्थाओं और आवेदकों के बीच एक प्लेटफॉर्म का काम करता है। चयन संबंधी कार्रवाई नियोजक द्वारा किया जाता है। इसलिए पद, संस्था, कार्य, वेतन और दूसरी जानकारी कैम्प में मौजूद नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर ली जा सकती है।


You may have missed