April 21, 2026

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट: जानिए त्‍योहारी सीजन में क्या बढ़ सकते हैं दोनों के भाव

sonachandi

नई दिल्‍ली: आज यानि शुक्रवार, 7 अक्‍टूबर को भारतीय बाजार में भी सोने के भाव में नरमी देखी जा रही है और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी यह कीमती धातू गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। लेकिन, हलकी गिरावट के बाद भी वायदा बाजार में सोने का भाव एक महीने के उच्‍च स्‍तर पर है।चांदी की कीमत आज तेज है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने का भाव शुक्रवार को शुरुआती ट्रेडिंग में 0.09 लुढ़क गया है। लेकिन, चांदी के भाव में आज मजबूती देखी जा रही है और एमसीएक्‍स पर यह 0.30 फीसदी चढ़ी है।


शुक्रवार को एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9 : 05 बजे 47 रुपये गिरकर 51,925 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने का भाव आज 51,904 रुपये पर खुला था. खुलने के बाद भाव एक बार 51,927 रुपये हुआ. थोड़ी देर बाद रेट गिरकर 51,925 रुपये हो गया. वहीं, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी के भाव में उछाल आया है. चांदी का रेट 184 रुपये तेज होकर प्रति किलो 61,530 रुपये हो गया है. चांदी में आज ट्रेडिंग 61,450 से शुरू हुई. एक बार भाव बढ़कर 61,560 रुपये हो गया. लेकिन, कुछ समय बाद गिरकर चांदी 61,530 रुपये पर ट्रेड करने लगी.

त्‍योहारी सीजन में बढ़ सकते हैं सोने के दाम
बाजार जानकारों का कहना है कि त्‍योहारी सीजन में मांग बढ़ने से में आने वाले समय में सोने के दाम (Gold Price) बढ़ सकते हैं. सोने का वायदा भाव अब 1 महीने के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच चुका है. हालांकि, आज सोने का रेट थोड़ा गिरा है.


You may have missed