यही हैं सोना और चांदी खरीदने का सही मौका: दोनों की कीमतों में आई भारी गिरावट
नई दिल्ली: अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 51,625 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 59,725 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.


जानिए 10 ग्राम सोने का भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये की गिरावट के साथ 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 52,168 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी.
जानिए चांदी के दाम
सोने की तरह चांदी भी 2,121 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 59,725 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,846 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

