May 1, 2026

अभिनेता आमिर खान के विज्ञापन पर बवाल Video: शादी के बाद करते दिखे ये काम, MP के गृह मंत्री बोले- इसकी इजाजत नहीं

Screenshot_20221012-183851__01

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। विज्ञापन एक निजी बैंक का है, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। इसमें आमिर शादी के बाद दुल्हन के गृह प्रवेश करने के उलट घर जमाई के रूप में ससुराल में गृह प्रवेश करते नजर आ रहे हैं।


विज्ञापन में यह दिखाया गया
इस ऐड में आमिर-कियारा न्यूली वेड कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। आमिर, कियारा से कहते हैं, ‘ये पहली बार है जब विदाई में दुल्हन रोई नहीं।’ विज्ञापन में सामान्य प्रथा से अलग दूल्हा, दुल्हन के घर रहने जाता है, ताकि दुल्हन के बीमार पिता की देखभाल हो जाए। इस दौरान रियल लाइफ में जिस तरह दुल्हन घर में पहला कदम रखती है, उसी तरह इस ऐड में आमिर घर में पहला कदम रखकर गृह प्रवेश करते हैं। वहीं सारे मेहमान आमिर का धूमधाम से स्वागत करते हैं। इसे लेकर ही यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं और इससे सामाजिक भावनाओं के आहत होने की बात कह रहे हैं।

संस्कृति बचाओ मंच ने भी दी चेतावनी
आमिर खान के इस ऐड को लेकर संस्कृति बचाओ मंच ने भी नाराजगी जताई है। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी कहा- मैं आमिर खान से पूछना चाहता हूं कि सिर्फ हिंदू धर्म की प्रथाओं को बदलवाने का ठेका आपने ले रखा है। हमारे देवी-देवताओं का अपमान करना, हिंदू धर्म को आघात पहुंचाना, यही आपका उद्देश्य है।

हिंदू धर्म में मातृ शक्ति को सर्वोपरि स्थान दिया गया है। स्त्री का सम्मान होता है। इसलिए गृह प्रवेश में भी पुत्र वधू का प्रथम चरण हमारे घर में प्रवेश करता है और आप उस प्रथा को बदलने का प्रयास करने की बात कर रहे हैं। इसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है।


You may have missed