April 17, 2026

CG Police Bharti: प्लाटून कमांडर और सूबेदार सहित 8 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 6 नवंबर को, आवेदन करने की तिथि में 3 दिनों की वृद्धि

police bha

रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत 08 रिक्त पदों सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक (अंगूल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कंप्यूटर) एवं उपनिरीक्षक (रेडियो) के लिए प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन 6 नवंबर 2022 को अपरान्ह 2 से 4ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है।


अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि में भी 3 दिनों की वृद्धि की गई है। अभ्यर्थी अब व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की तिथि 26 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निर्धारित थी।


You may have missed